अंतिम अपडेट: "02 फरवरी 26 || 01:30:15 PM"
लोक माता देवी अहिल्या बाई / प्रश्न-उत्तर 👇👇👇
प्रश्न:- अहिल्याबाई होलकर कौन है ?
उत्तर:- मराठा साम्राज्य के महान शासक खंडेराव होलकर की पत्नी.
प्रश्न:- अहिल्याबाई किस राज्य की महारानी थी?
उत्तर:- अहिल्याबाई होलकर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी थी इन्होंने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया।
प्रश्न:- अहिल्याबाई कौन से राज्य की रानी थी?
उत्तर:- अहिल्याबाई मालवा राज्य (Malwa State) की होलकर रानी बनी थी।
प्रश्न:- रानी अहिल्या बाई का जन्म कब और कहां हुआ?
उत्तर:- होलकर साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की कुशल महिला शासकों में से एक रही हैं। इनका जन्म 31 मई, 1725 को हुआ था और 13 अगस्त, 1795 को निधन हो गया था। महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के जामखेड के नजदीक चोंडी गांव में जन्म लेने वाली अहिल्याबाई का शुरुआती जीवन बड़ी कठिनाईयों से गुजरा।
प्रश्न:- इंदौर की महारानी कौन थी?
उत्तर:- अहिल्याबाई होलकर ( जन्म:- 31 मई 1725 -निधन:- 13 अगस्त 1795), मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास-प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खण्डेराव की धर्मपत्नी थीं।
प्रश्न:- अहिल्याबाई की कितनी संतान थी?
उत्तर:- सन् 1745 में अहिल्याबाई के पुत्र हुआ और तीन वर्ष बाद एक कन्या। पुत्र का नाम मालेराव और कन्या का नाम मुक्ताबाई रखा।
प्रश्न:- अहिल्याबाई कौन समाज की थी?
उत्तर:- अहिल्याबाई होल्कर (1725-1795) एक महान शासक थी और मालवा प्रांत की महारानी। लोग उन्हें राजमाता अहिल्यादेवी होल्कर नाम से भी जानते हैं और उनका जन्म महाराष्ट्र के चोंडी गांव में 1725 में हुआ था। उनके पिता मानकोजी शिंदे खुद धनगर समाज से थे, जो गांव के पाटिल की भूमिका निभाते थे। उनके पिता ने अहिल्याबाई को पढ़ाया-लिखाया।
प्रश्न:- अहिल्याबाई की जाति क्या थी?
उत्तर:- अहिल्या बाई धनगर जाति से थीं
प्रश्न:- अहिल्या के पति खंडेराव की मृत्यु कैसे हुई?
उत्तर:- अहिल्याबाई के पति खांडेराव होलकर 1754 के कुम्भेर युद्ध में शहीद हुए थे. 12 साल बाद उनके ससुर मल्हार राव होलकर की भी मृत्यु हो गयी.
प्रश्न:- अहिल्या किसकी पुत्री?
उत्तर:- कथाओं के अनुसार यह गौतम ऋषि की पत्नी और ब्रह्माजी की मानसपुत्री थी।
प्रश्न:- अहिल्याबाई होलकर की मृत्यु कैसे हुई?
उत्तर:- अहिल्याबाई होल्कर की मृत्यु 13 अगस्त सन 1795 ईसवी को इंदौर राज्य में ही हुई थी। उस दिन की तिथि भाद्रपद कृष्णा चतुर्दशी थी।
प्रश्न:- मल्हार राव होलकर की समाधी कहाँ है?
उत्तर:- मल्हारराव होल्कर की मौत 20 मई, 1766 में आलमपुर में हुई थी। उन्हें एक ही संतान है। उनकी मौत कुम्हेर के किले की घेराबंदी के समय हो चुकी थी। मल्हार राव होलकर की समाधि या मल्हार राव होलकर की छतरी आलमपुर में है।
प्रश्न:- मल्हार राव होलकर की कितनी पत्नी थी?
उत्तर:- होलकरराज्य के संस्थापक मल्हारराव होलकर की चार रानियां थी : गौतमाबाई, हरकूबाई (खंडारानी), द्वारकाबाई और बाजाबाई। गौतमाबाई से बहुत छोटी सी उम्र में मल्हारराव होलकर की शादी हुई थी। उनका अधिकांश जीवन मल्हाराव के साथ सैनिक शिविरों में बीता।
प्रश्न:- मल्हार राव होलकर के कितने पुत्र थे?
उत्तर:- खंडेराव मल्हार राव होल्कर के इकलौते पुत्र थे। इसलिए, उनके राजा बनने में कोई शक नहीं था। अहिल्याबाई होल्कर उनकी पत्नी थीं। उनका एक बेटा, मालेराव और एक बेटी, मुक्ताबाई थी।
प्रश्न:- मल्हार राव होलकर की पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर:- 1 गौतमाबाई होलकर - गौतमाबाई होलकर मल्हारराव होलकर की पहली पत्नी थीं इनका विवाह मल्हारराव होलकर से अल्पायु में हो गया था। मल्हारराव होलकर और गौतमाबाई के बेटे का नाम खंडेराव होलकर था । जिसका विवाह अहिल्याबाई से हुआ था।
प्रश्न:- मल्हार राव होलकर के दामाद कौन थे?
उत्तर:- तुकोजी राव होल्कर का जीवन
अहिल्याबाई होल्कर की मृत्यु के बाद, तुकोजीराव एकमात्र उपयुक्त व्यक्ति थे जो होल्कर साम्राज्य के गौरव की रक्षा कर सकते थे। वह दो साल की छोटी अवधि (1795 से 1797 तक) के लिए राज्य का चौथा शासक बन गया।
प्रश्न:- मल्हार राव होलकर के पिता का क्या नाम था।
उत्तर:- मल्हारराव होलकर के पिता का नाम खंडोजी होलकर था।
प्रश्न:- मल्हारराव होलकर का जन्म कब हुआ था।
उत्तर:- मल्हारराव होलकर का जन्म इसवी सन् 1694 में हुआ था। जब ये चार वर्ष के हुए तब इनके पिता खंडोजी का स्वर्गवास हो गया
प्रश्न:- मल्हारराव ने अपना पूर्ण अधिकार मालवा प्रांत पर की ईसवी में जमाया था
उत्तर:- मल्हारराव ने अपना पूर्ण अधिकार मालवा प्रांत पर सन् 1728 ईसवी में जमाया था और काम काज का संपूर्ण भार दीवान गंगाधर यशवंत को, जो होलकर का उस समय एक सच्चा और विश्वासपात्र सेवक था, उसपर सौंपा था, और ऊपरी फौजी व्यवस्था तथा अन्य कामों की देख भाल का भार अपने जिम्मे रख छोड़ा था।
प्रश्न:- होलकर घराने के संस्थापक कौन होते?
उत्तर:- होलकर राजवंश मल्हार राव से प्रारंभ हुआ जो 1721 में पेशवा की सेवा में शामिल हुए और जल्दी ही सूबेदार बने।
प्रश्न:- होलकर वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर:- इंदौर। 6 सितम्बर 1908 को जन्मे इंदौर की होलकर रियासत के अंतिम शासक यशवंत राव होलकर को 17 साल की बेहद कम उम्र में शासन की बागड़ोर संभालनी पड़ी थी।
प्रश्न:- मध्यप्रदेश में होलकर राज्य की स्थापना कब हुई?
उत्तर:- अक्टूबर 1730 में मल्हारराव होलकर मालवा के शासक बने और होलकर वंश की स्थापना की।
प्रश्न:- होलकर कौन सी जाति होती है?
उत्तर:- होल्कर वंश भारत में इन्दौर के मराठा शासक रहे हैं। इन्हें मूलरूप से एक चरवाहा जाति या कृषक वंश के रूप में जाना जाता था, जो मथुरा ज़िले से आकर दक्कन के गाँव 'होल' या 'हल' में बस गये थे। इसी गाँव के निवासी होने के कारण इनका पारिवारिक नाम 'होल्कर' हो गया।
प्रश्न:- होलकर वंश की राजधानी क्या थी?
उत्तर:- मालवा पर पूर्ण नियंत्रण लेने के बाद 18 मई 1724 को इंदौर मराठा साम्राज्य में शामिल हो गया था। 1733 में बाजीराव पेशवा ने इंदौर मल्हारराव होलकर को पुरस्कार के रूप में दिया था। मल्हारराव ने मालवा के दक्षिण-पश्चिम भाग में होलकर राजवंश की नींव रखी और इंदौर को राजधानी बनाया। उनके बाद दो अन्य शासक आए।
प्रश्न:- मालवा साम्राज्य की शासिका रानी अहिल्याबाई ने अपनी राजधानी इंदौर से कहाँ स्थानांतरित की थी?
उत्तर:- देवी अहिल्या बाई होलकर ने 1767 में राज्य की नई राजधानी महेश्वर में स्थापित की। हालांकि इंदौर व्यापारिक और सैन्य केंद्र बना रहा। 1818 : मराठा युद्ध के दौरान महिदपुर की लड़ाई में होलकर, ब्रिटिश से हार गए। परिणामस्वरूप राजधानी फिर से महेश्वर से इंदौर स्थानांतरित हो गई।